अखिल भारतीय खरवार कल्याण महासभा – दिल्ली

पंजीकरण संख्या S-17019/86

मैं आप सभी जनजातिय “खरवार” बंधुओं का हार्दिक स्वागत है

श्री मोहन प्रसाद खरवार

अध्यक्ष

आप “श्री मोहन प्रसाद खरवार” सुपुत्र स्वर्गीय राधेश्याम ( राधा ) खरवार जन्मस्थान सह्लादपुर , जिला गोपाल गंज ( बिहार ) वर्तमान में प्रेम नगर किरारी दिल्ली – 86 में निवास कर रहे है |

       पूर्व से ही समाज एवं राजनीति के प्रति जिम्मेदार रहे है | घर की आर्थिक स्थिति मध्यम होने के कारण पिता से जीवन में सफलता के विषयक विभिन्न प्रेरणादायक घटनाओ को सुनकर प्रेरित होते रहें | आपने ! अपने जातिगत के साथ – साथ अन्य समाज को विकास करने हेतु प्रोत्साहित और विकसित होने के लिए संगठित रहने का महत्व और एक मंचीय विचार पर जोर दिया |

आपका जब इस महासभा में पदार्पण हुआ उस समय सन 2010 था | महासभा की स्थिति संकीर्ण विचार धारा और भाई भतीजेवाद से ग्रसित होने के कारण संगठन का रूप रेखा ही विकृत हो चुका था | उसी समय “अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन शोध संसथान” का कार्यक्रम चल रहा था | जिसमे संगठन ने सहायता की भूमिका निभाने का आपसे प्रस्ताव रखी | सामजिक व्यक्तित्व होने के कारण समाज से अनुदान राशी लेकर शोध संसथान में सोधकर्ताओ के साथ सहायक स्वाजतिये  बंधुओ में समाज से अनुदान लिए हुये पैसो को खर्च करवाए | शोध कार्य पूरा होने के उपरान्त “महासभा” आपका कुशल व्यक्तित्व एवं सेवा भावना को देखते हुये पदाधिकारियों द्वारा “महासभा अध्यक्ष” के रूप में मनोनीत किये गये | आपने अपने कार्यकाल में समाज में व्याप्त अविश्वाश एवं निजी सम्बन्धवाद को दूर कर अपने विश्वश्नीय साथियों का समुह बनाकर वर्षो से चल रही इस जनजातिय आदिवासी संगठन को रजिस्ट्रार कार्यालय में  भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार पैन न. , खाता संख्या , ऑडिट रिपोर्ट तथा आई. टी. आर. जेसे दस्तावेजो को पूरा किये | आपका महत्वपूर्ण योगदान यह रहा कि :- महासभा ही ऐसी एक जनजातिय आधिवासी संगठन दिल्ली में है जिसका वेबसाइट न. चल रहा है |

आपका विचार योग से ओतप्रोत होने के कारण दया भावना , परोपकार  एवं उच्च शिक्षा के प्रति लोगो को प्रेरित करने जैसी ईश्वरीय गुण होने के कारण आपसे सम्बन्ध रखने वाले आत्मीय मित्रगन “योग गुरु” के नाम से पुकारते है |