अखिल भारतीय खरवार कल्याण महासभा – दिल्ली

पंजीकरण संख्या S-17019/86

मैं आप सभी जनजातिय “खरवार” बंधुओं का हार्दिक स्वागत है

डॉ रामचंदर प्रसाद खरवार

महासचिव

आपका जन्म काशी क्षेत्र ग्राम देवल उत्तर प्रदेश में हुआ | शिक्षा – दीक्षा बिहार के विश्वामित्र धाम बक्सर में संस्कृत विद्यायल ( गुरुकुल ) से प्रारम्भ हुआ | संस्कृत विषय में प्रवेशिका के तदुपरांत आचार्य बाद में समय की मांग को देखते हुये आधुनिक विज्ञान में “जीव विज्ञान” से पुनः अध्ययन कर चिकित्सा पद्धति में प्रवेश किये | मध्यम वर्गीय परिवार से होने के बाद भी उच्च शिक्षा के प्रर्ति अग्रसर रहे | जीवन में समुचित विकाश हेतु उच्च शिक्षा अनिवार्य है:- जैसा कि आपका मानना है |

महासभा में आपकी प्रविष्टी सन 2013 में माननीय श्री मोहन प्रसाद खरवार जी के प्रेरणा से हुई , जिसमे समाज के लोगो के संपर्क में रहने के करण से संगठन को योगदान देने का संकल्प किये | उच्च शिक्षा का परिचय देते हुवे संगठन के नवीनीकरण हेतु साहित्यिक एवं सरकारी दस्तावेजो को तैयार करने में योगदान दिए | सभी वेबसाइट सम्बन्धी लेखो , सर्च रिपोर्टो , पुरातत्व लेखो तथा पुरातत्व किला अवसेसो का इतिहाष के पन्नो से खोजने एवं समाज को नई दिशा निर्देश हेतु योजनाओ एवं प्रेरणा दायक बातो से समाज को प्रेरित करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है |

आप किसी भी कार्य को भारतीय संविधान के अंतर्गत रहते हुये पूरा करने को सबसे निवेदन करते है क्योंकि आर्यावर्त भारत आपके वंशजो का मूल निवास है विकाश हेतु नियम का पालन करने हेतु प्रेरित करते है |